राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
दौलतपुर चौक, 3 नवंबर ( संजीव डोगरा ): राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चलेट में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि बाबा राकेश शाह ने किया। मुख्यातिथि बाबा राकेश शाह ने माँ सरस्वती के चरणों दीप प्रज्वलित करके शिविर का शुभारम्भ किया। स्कूल प्रधानाचार्य बालक राम ने मुख्य अतिथि बाबा राकेश शाह को स्मृति चिन्ह व बैच लगाकर सम्मानित किया। इस शिविर के शुभारम्भ अवसर पर एनएसएस की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर बाबा राकेश शाह ने इस शिविर के माध्यम से परस्पर सहयोग और निरंतर सेवा करने के संकल्प को पूर्ण करने का आह्वान किया। शिविर के कार्यक्रम अधिकारी मीना कुमारी व इंदु बाला ने बताया कि इस शिविर में 28 छात्राएं भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि इस शिविर में श्रमदान के अलावा सामाजिक कुरीतियों व वर्तमान में अपने राष्ट्र के समक्ष चुनौतियों के बारे में भी स्थानीय जनता को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य सहित स्कूल का सारा स्टाफ उपस्थित रहा।
