वरिष्ठ माद्यमिक विद्यालय दौलतपुर चौक में मेहदी प्रतियोगिता करवाई गई
दौलतपुर चौक, 31 अक्तूबर ( संजीव डोगरा ): राजकीय वरिष्ठ माद्यमिक विद्यालय दौलतपुर चौक में मेहदी प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें विद्यालय की जमा एक व जमा दो के सभी संकायों की छात्राओं ने भाग लिया। प्रधनाचार्या सनम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आर्ट प्रतियोगिता में प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में आरुषि जमा दो को प्रथम, आकृति जमा एक द्वितिय, प्राची जमा दो को तृतीय स्थान मिला। प्रधानाचार्या सनम ने विजेता छात्राओं को नगद इनाम दिए तथा सभी प्रतिभागियों को एक एक चॉकलेट दे कर बच्चों का मान बढ़ाया। इस मौक़े पर प्रवक्ता प्रभजोत राणा, मधु कौंडल, शारदा शर्मा, अरुणा , मीना शर्मा, तरन्नुम ठाकुर तथा अन्य अध्यापिकाओं ने भाग लिया।
