February 23, 2026

बहादुरगढ में 65 दिव्यांगजनों सहित 73 नागरिकों ने कराई स्वास्थ्य जांच

झज्जर, डीसी एवं जिला रैडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में बहादुरगढ स्थित छोटूराम धर्मशाला में अरावली पॉवर कंपनी लिमिटेड, झज्जर और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, नई दिल्ली के सहयोग से जांच-मापतोल शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें 65 दिव्यांगजनों सहित कुल 73 नागरिकों ने पंजीकरण कराया। यह जानकारी देते हुए सचिव विकास कुमार ने बताया कि जिला झज्जर के दिव्यांगो को सी.एस.आर. स्कीम के तहत सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग जांच-मापतोल के लिए पांच दिवसीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में छोटूराम धर्मशाला, बहादुरगढ़ में जांच-माप तौल शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 65 दिव्यांगजनों 8 वरिष्ठ नागरिकों ने अपना पंजीकरण करवाया।
उन्होंने आगे बताया कि जिन दिव्यांगजनों ने जॉच शिविर में सहायक उपकरणों जैसे मोटराईज तिपहिया साइकिल, तिपहिया साईकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, बैसाखी, कैलिपर, ब्रेल केन, स्मार्ट फोन, ब्रेल किट इत्यादि उपकरणों के लिए पंजीकरण करवाया है। उन्हे बाद में सहायक उपकऱण कैम्पों में वितरण किया जाएगा। जांच शिविर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, नई दिल्ली की टीम व रैडक्रास सोसायटी के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
दूसरी ओर सचिव ने बताया कि जयलाल धर्मशाला, बादली (जैली धर्मशाला), 28 अक्टूबर को खेल स्टेडियम, भागलपुरी चौक, बेरी, 30 अक्टूबर को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय मातनहेल और 31 अक्टूबर को रैडक्रास भवन, झज्जर में आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *