February 22, 2026

प्रदेश में शुरू किए गए 4000 प्ले वे स्कूल को अब बाल वाटिका स्कूल के नाम से जाना जाएगा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रोहतक स्थित महर्षि दयांनद विश्वविद्यालय के टैगौर सभागार में हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित पीएम स्कूलों के लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ प्रथम चरण में प्रदेश के 124 पीएम विद्यालयों का लोकार्पण करते हुए प्रदेश को सौगात दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर में और सुधार के लिए प्रथम चरण में 124 पीएम स्कूलों का नए सत्र से शुभारंभ होगा तथा दूसरे चरण में 128 स्कूलों के शुभारंभ के साथ ही इन स्कूलों की संख्या 252 हो जाएगी। मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में शुरू किए गए 4000 प्ले वे स्कूल को अब बाल वाटिका स्कूल के नाम से जाना जाएगा। सरकार द्वारा इतने ही और स्कूल भी भविष्य में शुरू किए जाएंगे। बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने के लिए आंगनवाड़ी केन्द्रों को भी इन स्कूलों में परिवर्तित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *