February 22, 2026

सांसद भारत दर्शन के लिए कुटलैहड़ के एक छात्र नमन का चयन

अजय कुमार, बंगाणा, केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की पहल पर सांसद भारत दर्शन के दूसरे चरण के लिए चयनित 21 छात्रों की सूची घोषित होने के बाद छात्रों में काफी उत्साह है। बेटियों के बाद अब बेटों को भारत दर्शन यात्रा करवाई जा रही है। सांसद भारत दर्शन एक शैक्षणिक दौरा है, जो हमीरपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मेधावी और उत्कृष्ट छात्रों के लिए सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा निःशुल्क आयोजित किया जाता है। कुटलैहड़ विधानसभा से एक मेधावी छात्र नमन वशिष्ठ सुपुत्र पंडित कृष्ण कुमार गांव तनोह तहसील बंगाणा का चयन किया गया है जो 25 अक्तूबर को सांसद भारत दर्शन के लिए इस ग्रुप के साथ रवाना होंगे। चयन होने पर छात्र के माता-पिता के साथ-साथ पड़ोसियों, रिश्तेदारों व आसपास के लोगों ने भी खुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *