सुक्खू को आईआईटी मंडी के निदेशक ने आपदा राहत कोष के लिए 17 लाख रुपये का चेक भेंट किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज शिमला में आईआईटी मंडी के निदेशक, प्रोफेसर लक्ष्मी धर बेहरा ने आपदा राहत कोष के लिए 17 लाख रुपये तथा एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन, धर्मशाला के नीलेश सैनी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक भेंट किया।मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए दोनों का आभार व्यक्त किया है।
