पंजाब स्कूल खेलों में सेंट सोल्जर स्कूल नया नंगल के खिलाड़ी चमके
संदीप गिल, नंगल, सेंट सोल्जरस डिवाइन पब्लिक स्कूल नया नंगल के छात्रों द्वारा 67वें एथलेटिक मीट में भाग लिया गया। यह प्रतिस्पर्धाएं पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के अंतर्गत करवाई गई। रोपड़ में आयोजित की गई इन प्रतियोगिताओं में सेंट सोल्जर स्कूल नया नंगल के छात्रों ने 8 गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर मेडल तथा पांच ब्रॉन्ज मेडल जीते। मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में दिया राणा ने 3000 मीटर तथा 800 मीटर दौड़ में, सुहानी ने शॉट पुट में, प्राची राणा ने डिस्कस थ्रो में, जसकरण ने शॉट पुट व डिस्कस थ्रो में, सिमरनजीत ने लॉन्ग जंप व जैवलिन थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरी ओर स्केटिंग प्रतियोगिता में रोनित राणा ने सिल्वर तथा सौरव कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। खेलों में बेहतर स्थान हासिल करने वाले इन विद्यार्थियों को स्कूल द्वारा सम्मानित किया गया। डायरेक्टर वाई पी कौशल, मैनेजर वी के सैनी तथा प्रिंसिपल निर्मल वासुदेवा द्वारा सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गई व भविष्य में इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इन प्रतिस्पर्धाओं के लिए सभी अध्यापकों, अमित, सौरव शर्मा, संदीप गिल, मनप्रीत सिंह ने छात्रों को अटूट मेहनत करवाई।
