वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिरथीपुर में फायर पर मॉक ड्रिल करवाई गई
दौलतपुर चौक, 13 अक्तूबर ( संजीव डोगरा ): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिरथीपुर में फायर पर मॉक ड्रिल करवाई गई। इस अवसर पर एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी सतीश सिंह मिनहास के नेतृत्व में एन एस एस स्वयंसेवकों ने फायर फाइटर के रूप में अपना सक्रिय योगदान देकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया। प्रवक्ता प्रोमिला कुमारी ने भी बच्चों को फायर से बचने के टिप्स दिए। प्रधानाचार्य परमीत सिंह ने बताया कि इस ड्रिल का उद्देश्य बच्चों को आपदा प्रबंधन के लिए तैयार करना होता है। इस मौके पर पूनम शर्मा, हरविन्द्र सिंह , सतीश सिहं मिनहास, प्रोमिला कुमारी, अमित कुमार ,सुलोचना राणा, अभिनव पराशर, रेनू कुमारी ,लेख राज, अंजना कुमारी, विनीत कुमार, श्वेता शर्मा, सुशील पठानिया, प्रशांत कुमार, भारती शर्मा, हरमेश सिहं, पूर्णा देवी ,मनजीत कौर, चंद्रावली इत्यादि मौजूद रहे।
