February 15, 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगल जरियालां में वीरों और विरांगनाओं को किया गया नमन

दौलतपुर चौक : {संजीव डोगरा) मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगल जरियालां में शुक्रवार को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें की मुख्यअतिथि के रूप में शौर्य चक्र विजेता कैप्टन सुशील जरियाल ने शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्या सुमन वर्मा ने की और एस एम सी प्रधान दिलबाग सिंह विशेष आमंत्रित अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर की। कार्यक्रम में देशभक्ति और मेरी माटी मेरा देश के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ स्लोगन राइटिंग, कविता लेखन, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनके माध्यम से विधार्थियों ने कार्यक्रम में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में वीरों और विरांगनाओं के अदम्य साहस और शौर्य की गाथाओं पर प्रकाश डाला गया। स्लोगन राइटिंग में परिधि ने प्रथम, अनन्या और खुशपरीत ने द्वितीय और रितिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिता में कोमलप्रीत ने प्रथम, आशिमा ने द्वितीय और कशिश ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग कंपटीशन में प्राची ने प्रथम, प्रियल ने द्वितीय और तमन्ना ने तीसरा स्थान हासिल किया। देशभक्ति गायन में अदिति ने प्रथम, प्रियल ने द्वितीय और सिया व ग़ज़ल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर शौर्य चक्र विजेता कैप्टन सुशील जरियाल ने बताया कि भारतीय आज़ादी में लाखों लोगों ने बलिदान दिया था तब जाकर हमें आज़ादी मिली। देश में कई वीरों और विरांगनाओं को इतिहास में अंकित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि आज़ादी के समय हर गांव में क्रांतिकारी और देशभक्त थे। नंगल जरियालां गांव को वीरों की धरती से जाना जाता है और इस गांव के हर तीसरे घर में भारतीय सेना में कार्यरत हैं। प्रधानाचार्या सुमन वर्मा ने कहा कि विधार्थी जीवन में बच्चों को अनुशासन और ईमानदारी से पढ़ाई कर समाज में अपने बहुमूल्य योगदान के लिए उपलब्धतता सुनिश्चित करनी चाहिए। इस मौके पर मंच संचालन सुशील जरियाल ने किया। स्थानीय स्कूल से विजय कुमार, धीरज दत शर्मा, संदीप लट्ठ, जितेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, सागर चंद, अशोक कुमार, अशोक शास्त्री, सुरजीत सिंह, संदीप कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *