श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 16 अक्तूबर से
दौलतपुर चौक, 12 अक्तूबर (संजीव डोगरा ): सतगुरु श्री श्री 1008 आचार्य श्री सुग्रीवानंद जी महाराज के आशीर्वाद से जोह गांव में सोमवार से श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। रेशव शर्मा ने बताया की 16 अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक जोह गाँव के भौणे वाली माता मंदिर हरी नगर में कथा वाचक आचार्य गणेश शास्त्री अन्दौरा वाले श्री शिव महापुराण कथा से श्रद्धालुओं को श्री शिव महापुराण कथा सुनायेंगे। रविवार 15 अक्तूबर को सांय 3 बजे शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
