गोंदपुर बनेहड़ा में जनशताब्दी से कटने से दियोली निवासी की मौत
दौलतपुर चौक । (संजीव डोगरा)
दौलतपुर चौक के नजदीक रेलवे ट्रैक पर जन शताब्दी ट्रेन से कटने से दियोली निवासी की दुःखद मौत हो गई। घटना ऊना-दौलतपुर ट्रैक पर गोंदपुर बनेहड़ा के नजदीक हुई है। घटना रात करीव 11 बजे की है जब दिल्ली से दौलतपुर आ रही जन शताब्दी से गोंदपुर बनेहड़ा के नजदीक दियोली निवासी सावन कुमार( 22) सपुत्र स्वर्गीय संदेश कुमार गाड़ी के आगे आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे जी आर पी ऊना के सदस्यों ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना ले गई। जी आर पी ऊना ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवा लाश को परिजनों को सौंप कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है ।
