मुख्यमंत्री को मंदिर समिति की ओर से आपदा राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक भेंट किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज शिमला में मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने शिमला जिले की तहसील चिड़गांव की मंदिर समिति गुडारू गवास की ओर से आपदा राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस नेक कार्य के लिए मंदिर समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंशदान आपदा प्रभावितों के राहत एवं पुनर्वास कार्यों को गति प्रदान करने में कारगर साबित होगा।
