February 15, 2026

किन्नौर जिला की चांगो पंचायत में आयोजित किया गया विभागीय योजनाओं से संबंधित जागरूकता शिविर

किन्नौर, किन्नौर जिला के पूह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चांगो के पंचायत कार्यालय में विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को अवगत करवाया गया।
शिविर की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पूह विनय मोदी ने कहा कि जिला के विभिन्न स्थानों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि जिला के आम लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से आयोजित की जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवा लाभानिव्त किया जा सके।
शिविर में उद्धान विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्धोग विभाग, उद्यान विभाग, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति व जनजाति निगम, खाद्य, नागरिक एवं आपूर्ति विभाग तथा लीड बैंक किन्नौर से आए अधिकारियों ने उनके संबंधित विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *