विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया ग्राम पंचायत बडूही में हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ
विधायक ने अपनी गाड़ी पर लगाया नशा मुक्त ऊना अभियान का स्टीकर
अजय कुमार, बंगाणा, बंगाणा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बडूही में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत चलाए जा रहे हर घर दस्तक अभियान का सफल बनाने के विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन स्वयं आगे आएं हैं। उन्होंने इस कार्यकर्म की अध्यक्षता करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए वे प्रशासन के साथ मिलकर इस अभियान पर काम करेंगे। आने वाले समय मे हर पंचायत में प्रशासन के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। हर घर, हर गांव में हर जन के साथ इस अभियान के बारे में सारी जानकारी दी जाएगी। आने वाले समय में हर ब्लॉक में दो हॉस्पिटल में नशे से बीमार व्यक्तियों का ईलाज फ्री में किया जायेगा। जैसे बाकी बीमारियों का ईलाज होता है वैसे ही नशे से बीमार व्यक्तियों का ईलाज भी किया जायेगा। अगर किसी को नशे से सबंधित जानकारी प्राप्त करनी हो तो वह नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत दिए गए हेल्पलाइन नंबर 9418064444 पर कॉल करके पता कर सकता है। अगर आपके इलाके में कोई नशे का सेवन या कारोबार कर रहा है तो drug free Himachal app पर इसकी जानकारी दे सकता है। इस मौके पर स्थानीय प्रधान जगदीश ने पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों से नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने की अपील की। नशा मुक्त ऊना अभियान के बंगाणा ब्लॉक के मुख्य समन्वयक सतपाल रणावत ने विधायक चिंतपूर्णी से युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए समर्थन की अपील की। इस मौके पर हरोली ब्लॉक के मुख्य समन्वयक जयेंद्र हीर, समस्त पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवा मंडल, आशा कार्यकर्ता, स्थानीय हाई स्कूल के हेडमास्टर, समस्त अध्यापक गण शामिल रहे।
