February 15, 2026

श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भक्त प्रहलाद प्रसंग सुनाया गया

दौलतपुर चौक, 10 अक्तूबर (संजीव डोगरा ): नगर पंचायत दौलतपुर चौक के नजदीकी गांव चलेट में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भक्त प्रहलाद प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास साध्वी रजनी कृष्णा जी महाराज ने कहा कि भक्त प्रहलाद ने माता कयाधु के गर्भ में ही नारायण नाम का मंत्र सुना था। जिसके सुनने मात्र से भक्त प्रहलाद के कई कष्ट दूर हो गए थे। कथा का आगाज गुरु वंदना के साथ किया गया। इसके उपरांत उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पावन लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में दिया जाता हैए वह जीवन भर उसका ही स्मरण करता है। ऐसे में बच्चों को धर्म व आध्यात्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए। माता-पिता की सेवा व प्रेम के साथ समाज में रहने की प्रेरणा ही धर्म का मूल है। अच्छे संस्कारों के कारण ही ध्रुव जी को पांच वर्ष की आयु में भगवान का दर्शन प्राप्त हुआ। इसके साथ ही उन्हें 36 हजार वर्ष तक राज्य भोगने का वरदान प्राप्त हुआ था। ऐसी कई मिसालें हैं जिससे सीख लेने की जरूरत है। इस मौके पर संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने प्रभु महिमा का गुणगान किया। चलेट में श्रीमद् भागवत कथा पितृ पक्ष में पितरों की शांति के लिए समस्त गांव वासियो द्वारा 8 अक्टूबर से 14 अक्तूबर तक करवाई जा रही है। इस मौके पर उन्होंने भगवत प्रेमियों से आग्रह किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाएं। इस मौके पर गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर , रमेश ठाकुर , अनीता ठाकुर , राजीव शर्मा , अजय ठाकुर व अन्य श्रद्दालुगण उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *