जीसी दौलतपुर चौक को डा. युद्धवीर सिंह पटियाल के रूप में मिले नियमित प्राचार्य
दौलतपुर चौक( संजीव डोगरा)
राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक को एक वर्ष के बाद नियमित रूप से डा. युद्धवीर सिंह पटियाल के रूप में नियमित प्राचार्य मिल गए हैं और उन्होंने मंगलवार को विधिवत रूप से कार्यभार भी संभाल लिया। इससे पहले डा. युद्धवीर सिंह पटियाल जीसी चौकी मनयार में प्राचार्य के पद पर तैनात थे जबकि जीसी दौलतपुर चौक का उन्हें अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। गौर रहे डा. युद्धवीर सिंह पटियाल इससे पहले जीसी नादौन, जीसी नेरवा, जी सी हमीरपुर इत्यादि कॉलेजों में अपनी सेवाएं दे चुके है। उधर राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में प्राचार्य का नियमित कार्यभार संभालने के वाद उन्होंने बताया कि जीसी दौलतपुर चौक में अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए बेहतर शैक्षणिक माहौल पर बल दिया जाएगा, साथ ही कॉलेज के भवन सहित अन्य समस्याओं के समाधान हेतु प्राथमिकता दी जाएगी।
