मरवाडी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में चले तेजधार हथियार, पुलिस ने क्रॉस मामला किया दर्ज
संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक,
थाना गगरेट के अंतर्गत मरवाडी में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि आपस मे तेजधार हथियार चले, जिस में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर क्रॉस मामले दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। मलकियत सिंह पुत्र करम चन्द गांव व डा0 जोह ने दौलतपुर चौक पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने दोस्तों के साथ चिकन कॉर्नर में था तो रिम्पी का फ़ोन आया कि सौरव गौरव ने उस पर तेज धार हथियार से हमला कर उसका गला काट दिया है। जिससे उसके गले से काफी खून बह रहा है और वह बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल अवस्था मे स्थानीय हॉस्पिटल में लाया गया लेकिन स्थिति नाजुक देखते हुए घायल को आगामी इलाज के लिए होशियारपुर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने गौरव सोनी, सौरव सपुत्र सुरिंदर सिंह निवासी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।
उधर गौरव सोनी पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी जोह ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि रविवार को मरवाड़ी पेट्रोल पंप के पास रिम्पी व इसके बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हो गयी। जिसमें रिम्पी ने चाकू से उस पर वार कर दिया जिससे उसे काफी चोटे आई है। पुलिस ने रिम्पी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी डा. वसुधा सूद का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने क्रास एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की गहनता से जांच जारी है। आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे।
