खंड स्तरीय 31वें बाल विज्ञान मेले का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक में हुआ आगाज
दौलतपुर चौक में जुटे 298 बाल वैज्ञानिक
दौलतपुर चौक, 9 अक्तूबर ( संजीव डोगरा ): रावमापा दौलतपुर चौक में सोमवार को गगरेट खंड स्तरीय 31वें बाल विज्ञान मेले का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक गगरेट के अंतर्गत आने वाले करीब 52 स्कूलों के 298 बाल वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे है। विज्ञान समन्वयक राजन शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में सोमवार को मुख्यातिथि के रूप में डिप्टी डायरेक्टर ऊना देवेंद्र चंदेल ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक की प्रधानाचार्य सनम की। मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर देवेंद्र चंदेल ने विद्यार्थियों को विस्तार से बाल विज्ञान कांग्रेस के बारे में जानकारी दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बोटा के विद्यार्थी ने सतत विकास, मवासिंधियां स्कूल के विद्यार्थियों ने सेहत के लिए इको सिस्टम , पिरथीपुर स्कूल शालिनी शर्मा ने पर्यावरण अनुकूल गमले , दौलतपुर चौक स्कूल के छात्रों ने बिना तार के विद्युत उर्जा का संचार करना , डी.ए.वी. अम्बोटा स्कूल के विद्यार्थियों ने जल के शुद्धिकरण में सौर ऊर्जा का उपयोग व प्रकाश प्रदूषण के प्रभाव और उसे कम करने के उपाय, बढेडा राजपुतां स्कूल के छात्र कृष्णा ने लैंड स्लाइड व अलर्ट , डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल दौलतपुर चौक के 9वीं कक्षा के छात्र उज्जवल पुरी ने हाईड्रोपोनिक फार्मिग, भंजाल स्कूल के 9वीं कक्षा के छात्र दिवांश भारद्वाज ने फोल्डिंग ब्रिज, मुबारिकपुर स्कूल की जमा एक की छात्रा अदिति ने उर्जा सरंक्षण, चलेट स्कूल की छात्रा ईशा कतनावर ने स्मार्ट ब्रिज सहित कई अन्य माडल प्रस्तुत किए।
इस मौके पर प्रधानाचार्य मैडम सनम उप प्रधानाचार्य बासुदेव ठाकुर, राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक के प्राचार्य डॉ युद्धवीर सिंह पटियाल, मनोज ठाकुर ,अजय कुमार, मनोज कुमार डीईपी, रूबी ठाकुर, इंदु, मीना शर्मा, अमित शर्मा, भुवनेश शर्मा ,मनीषा जसवाल, जसवीर सिंह सहित अन्य स्कूलों के अध्यापकगण मौजूद रहे।
