February 15, 2026

एनसीसी के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हिमांशु कुमरा

शि. प., शिमला के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाज़ार में एनसीसी के समापन समारोह में शिमला के सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु कुमरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाज़ार में पाठशाला की वाइस प्रिंसिपल श्रीमती मधु वरिष्ठ ने मुख्य अथिति का स्वागत किया और पाठशाला की तरफ से मुख्य अतिथि को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
शिमला के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाज़ार की एनसीसी इंचार्ज मिनल शर्मा ने पाठशाला में एनसीसी के 7 दिन से चल रहे कार्यक्रम के बारे मे जानकारी दी और कार्यक्रम मे भाग ले रही छात्राओं की गतिविधियों के बारे मे बताया।

एनसीसी के समापन समारोह में मुख्य अतिथि हिमांशु कुमरा ने विभिन्न गतिविधियों में सफल रहे प्रतिभागियों को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने सम्बोधन मे हिमांशु कुमरा सभी बच्चों को उनके उज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। वाइस प्रिंसिपल ने मुख्य अथिति और सभी स्टाफ का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर उनके साथ उनकी माता उमा कुमरा, उनकी धर्मपत्नी संतोष कुमरा व बेटा आर्यन कुमरा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *