जीएसएसएस मरवाड़ी बना जिला स्तरीय वेट लिफ्टिंग ट्रॉफी विजेता
दौलतपुर चौक (संजीव डोगरा)
जिला स्तरीय अंडर-19 भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन रावमापा मरवाड़ी में 07 एवम 08 अक्तूबर को किया गया,जिसमें मेजवान टीम ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया जबकि डीएवी स्कूल कालू दी बड़ के वेट लिफ्टर्स को रनर अप ट्रॉफी से सन्तोष करना पड़ा। उधर समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में एसएमसी प्रधान मोनिका ने शिरकत की जबकि पूर्व में वेट लिफ्टर रहे जीसी अम्ब के प्रो पवन पटियाल ने समारोह की अध्यक्षता की। इस मौके पर विद्यार्थियों ने भांगड़ा,गिद्दा,नाटी इत्यादि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्यातिथि मोनिका ने अपने सम्बोधन में कहा कि चुस्त दिमाग एवम तंदरुस्त शरीर के लिए पढ़ाई के साथ साथ खेलों में हिस्सा लेना अत्यंत आवश्यक है। स्कूल प्रधानाचार्य निशा सन्दल ने बताया कि जिला स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल मरवाड़ी की तरफ से नमन राणा एवम आरुष ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया,जबकि सूर्यांश राणा, उपलक्ष्य, विक्रांत एवम शिवांग ने सिल्वर मेडल जीता और पुष्पिंदर, धीरज एवम सागर राणा ने कांस्य पदक के साथ ट्रॉफी अपने नाम की। जिस पर उन्होंने विद्यार्थियों, अभिवावकों एवम अध्यापको को बधाई दी है। इस अवसर पर जीएसएसएस सलोह बैरी के उपप्रधानाचार्य सञ्जीव चौधरी, कोऑर्डिनेटर रनेश वीर कंवर ,रजनी कंवर, गुलशन, राजकुमार, कृष्ण कालिया इत्यादि उपस्थित रहे।
