विद्यार्थी परिषद 05 नवंबर को कराएगी स्वामी विवेकानन्द सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक, आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज़िला की जिला बैठक संपन्न हुई । जिसमे स्वामी विवेकानन्द समान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवम जिला अभ्यास वर्ग के बारे में विस्तृत चर्चा हुए। इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अमन राणा उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश भर में हर वर्ष स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाती आई है। कोरोना काल के बाद इस वर्ष फिर ये प्रतियोगिता 5 नवंबर को करवाई जायेगी एवम ज़िला एवम राज्य स्तर पर 627800 रूपयों के कुल पुरुस्कार भी देगी। इसके लिए ज़िला ऊना में 6000 के लगभग 9वी से 12वी तक के छात्रों का पंजीकरण किया जायेगा जिसका शुल्क मात्र 20 रूपय होगा। इस प्रतियोगिता में (एमसीकयू) 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रतियोगिता में विश्व , भारत व हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान, जनरल साइंस, भाषाएं – संस्कृत, हिन्दी, इंग्लिश, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय धर्म और संस्कृति, खेल, करंट अफेयर्स व रीजनिंग एविलीटी आदि पर प्रश्न पूछे जाएंगे।
इस स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करते वाले विद्यार्थी को 31000 रूपये द्वितीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 21000 रूपये व तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 15000 रूपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। चौथे , पांचवें, छठे, सातवें व आठवें स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को 5000 रूपये प्रत्येक के पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। ऐसे ही जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 11000 रूपये , द्वितीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 7100 रूपये व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 5100 रूपये व चौथे, पांचवें, छठे, सातवें व आठवें स्थान वाले प्रत्येक चत्र्य को 1000 रूपये देकर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार 12 जनवरी ,( राष्ट्रीय युवा दिवस )2024 को वितरित किए जाएंगे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज़िला ऊना का ज़िला अभ्यास वर्ग 21-22 अक्तूबर को होगा। जिसमे ज़िला भर से 70-80 कार्यकर्ता विद्यार्थी परिषद का कार्य सीखेंगे एवम बताया जाएगा कि कैसे वे राष्ट्र, समाज एवम छात्र कल्याण में कार्य कर सकते है। इसमें अलग अलग सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओ का विकास किया जाएगा।
