मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी के कलश एक जगह इकट्ठे किए
दौलतपुर चौक, 8 अक्तूबर ( संजीव डोगरा ): दियोली में गगरेट भाजपा ने मंडल की बैठक करके क्षेत्र के सभी बूथों से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत इकट्ठी की गई मिट्टी के कलश एक जगह इकट्ठे किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता गगरेट भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा ने की जबकि इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया की गगरेट क्षेत्र के सभी 91बूथों से मिट्टी कलश इकट्ठे किए गए है। अब इस मिट्टी को नई दिल्ली में बनने जा रहे युद्ध स्मारक के लिए भेजा जा रहा है। इस कार्यक्रम में व्लाक समिति चेयरपर्सन रीता धीमान, जिला परिषद् सदस्य संगीता देवी, अजय ठाकुर, रमन ठाकुर, दिलावर सिंह व अन्य मौजूद रहे।
