श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
दौलतपुर चौक (संजीव डोगरा ): चलेट गाँव में श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने नाचते गाते हुए माहौल को भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर महिलाओं ने कलश लेकर कथा स्थल से दौलतपुर चौक के मुख्य बाजार में उदघोष करते हुए वापिस कथा स्थल पर पहुंचे | इस मौके पर लोगों ने शोभायात्रा में भाग ले रहे श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए। शोभायात्रा में कथा व्यास रजनी कृष्णा वृंदावन वाले सहित रमेश ठाकुर, अनीता ठाकुर, उप प्रधान चलेट मोनू ठाकुर, संजय पुर्जा व अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।
