दौलतपुर कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन
आस्था मिस और ईशान बने मिस्टर फ्रेशर
दौलतपुर चौक (संजीव डोगरा ): राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में बी ए फर्स्ट ईयर के छात्र-छात्राओं के लिए सीनियर्स छात्र छात्राओं द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर युद्धवीर सिंह पटियाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य डॉक्टर युद्धवीर सिंह पटियाल ने बताया कि किसी भी कॉलेज की सफलता उसके छात्र छात्राओं की सफलता पर निर्भर करता है। सफलता के मायने सबके लिए अलग-अलग होते हैं। विद्यार्थी अपने अंदर यह आत्मविश्वास महसूस करें कि वह समाज मे अपनी पहचान बना सकता है तो हम अपने उद्देश्य को सफल मानते हैं। उनके अनुसार अनुशासन सफलता का पहला व सबसे महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। बी ए की फ्रेशर पार्टी में मिस्टर पर्सनेलिटी मिस्टर आर्यन और मिस पर्सनेलिटी मिस शशि बाला के नाम रहा। इस मौके डॉ लीना शर्मा, डॉ सतिंदर शर्मा, डॉ मनोज कोहल, डॉ रमन चौधरी, डॉ निधि शर्मा, डॉक्टर प्रियंका ,डॉ अनुराधा, प्रोफेसर गौरव, प्रो नेहा ,प्रो अर्श ,प्रो यासीन, प्रो राम दत्त, प्रो नैना सिंह, प्रो रितिका ,प्रो मनीषा, प्रो श्रेया सहित कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थी वर्ग उपस्थित रहा।
