February 23, 2026

पंचायत कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में उतरा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ व पंचायत के प्रधान

—-आठवें दिन हड़ताल पर बैठे पंचायत के कर्मचारी

अजय कुमार, बंगाणा : जिला परिषद कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को आठवें दिन भी जारी रही लेकिन पंचायती राज विभाग व प्रदेश सरकार ने अभी तक इन कर्मचारियों से बात करना भी जरूरी नहीं समझा है जबकि दूसरी ओर कर्मचारी महासंघ व कई पंचायतों के पंचायत प्रधानों ने इन कर्मचारियों द्वारा की जाने वाली हड़ताल का समर्थन किया है।

हड़ताल पर 8 दिन से बैठे इन कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि वह पिछले कई वर्षों से पंचायतों के कार्यों को बिना भेदभाव के सरकार के आदेशों के अनुरूप कर रहे हैं। सत्ता में आने वाली प्रत्येक सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। लेकिन किसी भी सरकार ने उनकी मांगों की ओर अभी तक ध्यान नहीं दिया है जबकि वह अपनी मांगों को लेकर बार-बार ज्ञापन देते रहते हैं।

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने शनिवार को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन के द्वारा अपना समर्थन हड़ताल पर बैठे जिला परिषद कर्मचारी को दिया व मांग की की प्रदेश सरकार इन कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूरा करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *