हर घर दस्तक नशा मुक्त आभियान ऊना पर पुरी निगरानी रखेगा विभाग- एसडीएम शशि पाल शर्मा
ऊना/सुखविंदर/7अक्टूबर/ नशा मुक्त ऊना आभियान को लेकर आज गगरेट ब्लॉक में बैठक का अयोजन किया गया। इस बैठक में आगे होने वाले कार्यक्रमों पर रणनीति बनाई गई। इसमें एसएचओ गगरेट, बीएमओ गगरेट, एस ई बी पी ओ बड़ोह, सीडीपीओ गगरेट, आईटीआई भद्रकाली प्रिंसिपल, पोल्टेक्निक कॉलेज अंबोटा प्रिंसिपल नरेंद्र पाल कैप्रेटिव सोसायटी, सैक्ट्री नगर पंचायत गगरेट, नरेश कुमार सुपरवाइजर नगर पंचायत दौलतपुर, संजय इंडस्ट्री इंचार्ज मौजूद रहे। इस बैठक की अध्यक्षता एसडीएम गगरेट शशि पाल शर्मा ने की। इस बैठक में नशा मुक्त ऊना आभियान ने पिछले माह ब्लॉक स्तर पर क्या क्या कार्य किए उस पर चर्चा हुई व आगामी समय में कोन कोन से कार्य किए जाने हैं उस पर चर्चा की गई। वही इस बैठक में सब से सुझाव आमंत्रित किए गए जिस पर सबने अपने अपने सुझाव सांझा किए। इस बैठक में जानकारी देते हुए बताया गया कि इस माह में हर घर दस्तक कार्यक्रम का आगाज किया जा चुका है और अब सबको मिलकर इसे सफल बनाना है। इस कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर गठित फोर्स अपनी अपनी पंचायतों में उचित कार्य करे और इस आभियान को ऊंचाइयों तक पहुंचाए। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शशी पाल शर्मा ने अलग अलग पंचायत के हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत के लिए अलग अलग विभागों से अधिकारियों को आदेश जारी किए गए कि वे इस अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं तथा इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि हर घर दस्तक के द्वारा हम बहुत बड़े लेवल तक लोगों तक अपना ये संदेश पहुंचा पाएंगे। उन्होंने डीसी राघव शर्मा जी द्वारा दिए गए सदेश पत्र का वर्णन विस्तारपूर्वक किया। ब्लॉक कॉर्डिनेटर श्रुति शर्मा ने बताया कि जन मानस व जिला प्रशासन के सहयोग से ये आभियान लगातार आगे बढ़ रहा है और इसके सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।
