February 23, 2026

गुड़गांव में आयोजित मिसिस इंडिया एशिया कांटेस्ट में रोपड़ शहर की डॉ मीनू शर्मा (सुखमन) ने जीता एवरलास्टिंग ब्यूटी का टाइटल।

रोपड़, 07 अक्टूबर, रोपड़ जिले में प्रतिभावान लोगों की कोई कमी नहीं है। बात चाहे खेलकूद के क्षेत्र की हो या, कला के क्षेत्र की हो, शिक्षा के क्षेत्र की हो, विज्ञान में अपना लोहा मनवाने की हो या ब्यूटी कॉन्टेस्ट में अपने सभ्याचार और सुन्दरता के बल पर जीत दर्ज करने की हो। बीते 29 सितंबर को गुड़गांव के ग्रांड हयात होटल में शुरू हुए मिसिज इंडिया एशिया कांटेस्ट की हो रही है जो की 2 अक्टूबर को बड़ी शानो शौकत के साथ संपन्न हो गया। इस कॉन्टेस्ट में रोपड़ जिले के लिए सम्मान वाली बात यह रही की इस कॉन्टेस्ट के दौरान रोपड़ शहर की डॉ मीनू शर्मा (सुखमन) ने फिनाले में पहुंच कर जहां क्राउन अपने नाम किया वहीं एवरलास्टिग ब्यूटी का टाइटल भी अपने नाम दर्ज करवाया। डॉ मीनू शर्मा की इस जीत पर जहां उनके पारिवारिक सदस्य बहुत खुश हैं वहीं रिश्तेदारों सहित इलाके के गणमान्य लोगों द्वारा भी बधाई के संदेश भेजे जा रहे हैं। अपनी इस उपलब्धि पर डॉ मीनू शर्मा ने कहा की उनकी जीत उनके आयु वर्ग की महिलाओं के लिए जहां प्रेरणा का काम करेगी वहीं उनको इस क्षेत्र में आगे बढ़ने और सफल होने का रास्ता भी प्रशस्त करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *