ऐतिहासिक एवं गौरवान्वित क्षण
देवभूमि हिमाचल की बेटी रितु नेगी की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने देश के लिए स्वर्ण पदक जीत कर विश्व पटल पर देश को गौरवान्वित किया है। इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स में 100 पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
इस उत्कृष्ट एवं अद्भुत प्रदर्शन के लिए सभी भारतीय खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
