February 15, 2026

नंगल फ्लाईओवर पर कल वाहनों का आवागमन बंद रहेगा

संदीप गिल, नंगल, नंगल में सतलुज नदी पर बने फ्लाईओवर पर स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा एक तरफ से वाहनों का आवागमन शुरू करवाए जाने से नंगल निवासियों के साथ-साथ हिमाचल से आने व हिमाचल की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। फ्लाईओवर पर हल्के वाहनों का आवागमन शुरू होने से नंगल डैम पर ट्रैफिक अब सामान्य हो गया है जिससे नंगल, नया नंगल व साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर संजीव गौतम ने बताया है कि कल मंगलवार को फ्लाईओवर पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर इलेक्ट्रिक वेल्डिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए भारी मशीनों का प्रयोग किया जाएगा। इसलिए फ्लाईओवर पर मंगलवार को वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। डॉ संजीव गौतम ने बताया कि यह कार्य एक दिन में पूरा कर लिया जाएगा व अगले दिन फ्लाईओवर पर हल्के वाहनों का आवागमन फिर शुरू हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *