February 15, 2026

अनुराग ठाकुर पहुंचे मैहरे, हुआ भव्य स्वागत

रजनीश कपिल, हमीरपुर/मैहरे
भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री व हमीरपुर लोकसभा सीट से चौथी बार के लगातार सांसद अनुराग ठाकुर आज अपने गृह जिला हमीरपुर के मैहरे विश्रामगृह में पहुंचे। वह ऊना से सड़क मार्ग से हमीरपुर पहुंचे। मैहरे पहुंचने पर जिला भाजपा , भाजपा कार्यकर्ताओं तथा जनता ने अनुराग ठाकुर का ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी पंचायत की प्रधान उप प्रधान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उनके साथ पूर्व में विधायक रहे बलदेव शर्मा, विधानसभा इलेक्शन की प्रत्याशी माया शर्मा शर्मा , जिला अध्यक्ष हमीरपुर देशराज शर्मा के साथ-साथ समस्त जिला भाजपा के पदाधिकारी, बड़सर मंडल के पदाधिकारी व भारी संख्या में महिलाएं , बच्चे व नौजवान साथी मौजूद रहे। मैहरे विश्राम गृह में उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनका निपटारा किया।
इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस हर समय पैसे का रोना रो रही है कि उनके पास पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत की मोदी सरकार हिमाचल को पूरी सहायता कर रही है और आगे भी यह सहायता जारी रहेगी। इसके बाद अनुराग ठाकुर हमीरपुर रवाना हो गए। आज वे हमीरपुर प्रवास पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *