February 15, 2026

मुख्यमंत्री को आपदा राहत कोष के लिए 8,15,065 रुपए के चेक भेंट किए

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज शिमला में आपदा राहत कोष के लिए मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने द मंगल लैंड लूज़र्स एंड इफेक्टेड ट्रांसपोर्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, बग्गा, तहसील अर्की, जिला सोलन की ओर से 7,11,000 रुपये तथा निदेशक, उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, हिमाचल प्रदेश की ओर से 5 लाख रुपये व कांगड़ा जिले की एनएसएस इकाइयों की ओर से 8,15,065 रुपए के चेक भेंट किए।
मुख्यमंत्री ने इस अंशदान के लिए सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता आपदा प्रभावितों के राहत एवं पुनर्वास कार्यों को गति प्रदान करने में मददगार साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *