स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत रैली का आयोजन किया गया
दौलतपुर चौक, 30 सितंबर(संजीव डोगरा): राजकीय महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डा. लीना शर्मा ने बताया की स्वच्छता के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों ने कालेज से लेकर तलवाड़ा चौक तक रैली का आयोजन करके जनता को जागरूक किया। रैली में विद्यार्थियों ने जोरदार नारेबाजी करके आमजनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्रो. हितेश रत्न, डा. मनोज कहोल, डा. अंजू पाठक , डा. निधि शर्मा , डा. सतेन्द्र शर्मा , प्रो. अर्श राणा, प्रो. गुलशन कुमार सहित अन्य कालेज स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
