February 15, 2026

महाविद्यालय दौलतपुर चौक में फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ

दौलतपुर चौक, 30 सितंबर(संजीव डोगरा): राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ। जिसमें बी.एस.सी. फाइनल के विद्यार्थियों ने फर्स्ट ईयर के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को फ्रेशर पार्टी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यकारी प्राचार्य डॉ लीना शर्मा रहे। कार्यक्रम में ओवरऑल परफॉर्मेंस के आधार पर फर्स्ट ईयर के छात्र अमित को मिस्टर फ्रेशर व गीतांजलि को मिस फ्रेशर से नवाज कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के स्टूडेंट्स ने लोकगीतों व देशभक्ति गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय के विद्यार्थियों व तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने अपना भरपूर योगदान दिया। इस मौके पर कार्यकारी प्राचार्य डॉ लीना शर्मा, डॉ निधि शर्मा ,डॉ अंजू पाठक ,डॉ रोहिणी, डॉ मनोज कोहल, डॉ सतेंद्र शर्मा, प्रोफेसर गुलशन कुमार , प्रोफेसर अर्श राणा, प्रोफेसर राम दत्त, प्रोफेसर यासीन, प्रोफेसर नैना सिंह, रितिका रानी, प्रोफेसर मनीषा सहित कॉलेज का सारा उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *