February 12, 2026

नायब तहसीलदार तिलक राज शर्मा हुए सेवानिवृत

अजय कुमार, बंगाणा, उप मंडल बंगाणा के गांव मुच्छाली के तिलक राज शर्मा आज सेवानिवृत हो गए है। तिलक राज शर्मा ऊना में नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्त थे। तिलक राज शर्मा 34 वर्ष 7 मास सेवाएं देने के उपरांत 30 सितंबर 2023 को सेवानिवृत हुए। 1989 में बतौर पटवारी के पद पर इन्होंने अपनी सेवाएं शुरू की थी। उनकी सेवानिवृत्ति पर उनको तहसील कार्यालय ने उन्हें शनिवार को विदाई पार्टी दी और तिलक राज शर्मा के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस समारोह पर उन्होंने अपने घर पर दोपहर भोज का आयोजन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *