चिंतपूर्णी विधानसभा के सुदर्शन सिंह बब्लू ने क्षेत्र के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री को आपदा राहत कोष में 8,07,395 रुपये का अंशदान दिया
अजय कुमार, बंगाणा,, ऊना जिले के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बब्लू ने आज शिमला में चिंतपूर्णी क्षेत्र के लोगों की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष में 8,07,395 रुपये का अंशदान दिया। मुख्यमंत्री ने चिंतपूर्णी क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की यह राशि आपदा प्रभावितों की सहायता करने में अहम भूमिका निभाएगी।
