विभिन्न संगठनों और दानी सज्जनों ने मुख्यमंत्री को आपदा राहत कोष के लिए उदारतापूर्वक अंशदान दिया
विभिन्न संगठनों और दानी सज्जनों ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए उदारतापूर्वक अंशदान दिया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के भूगोल विभाग की जियोग्राफिकल सोसाइटी
ने आपदा राहत कोष के लिए 1,82, 811 रुपए, जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र के मेल्ठी गांव के विक्रम सिंह चौहान ने दो लाख रुपए तथा ग्लोड खास के प्रधान संजीव शर्मा ने 73,605 रुपए के चेक भेंट किए।
मुख्यमंत्री ने इस अंशदान के लिए सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता आपदा प्रभावितों के राहत एवं पुनर्वास कार्य को गति प्रदान करने में मददगार साबित होगी।
