26 अक्टूबर,2023 से आयोजित होने वाले क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप 2023 के लिए वेबसाइट और प्रोमो लॉन्च
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में कांगड़ा जिले के बीड़-बिलिंग में 26 अक्टूबर,2023 से आयोजित होने वाले क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट और प्रोमो लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन और हिमाचल पर्यटन निगम की सहभागिता से आयोजित की जा रही है। इसमें 28 देशों के 159 प्रतिभागी भाग ले रहे है।
