दौलतपुर चौक महाविद्यालय में एन एस एस का 54वां स्थापना दिवस मनाया गया
दौलतपुर चौक, 25 सितंबर(संजीव डोगरा) दौलतपुर चौक राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को एन एस एस का 54वां स्थापना दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर युद्धवीर सिंह पटियाल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का आगाज किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी डॉ लीना शर्मा व प्रोफेसर हितेश रतन ने की। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता और छात्रों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉक्टर युद्धवीर सिंह पटियाल ने कहा की एन एस एस का आदर्श वाक्य मैं नहीं बल्कि आप हैं जो लोकतांत्रिक भावना को दर्शाता है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर युद्धवीर सिंह पटियाल के द्वारा भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया l इस मौके पर डॉ मनोज कोहल, डॉ सतेंद्र शर्मा, डॉ लीना शर्मा ,डॉ रमन चौधरी , डॉ अंजू पाठक और प्रोफेसर हितेश रतन सहित कॉलेज स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
