एनआईएफएस हमीरपुर में हुआ जॉब और प्लेसमेंट सेमिनार
अनिता, हमीरपुर
आज दिनाक 23/09/23 को नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फायर एंड सेफ्टी मैनेजमेंट गाँधी चौँक हमीरपुर में सेफ्टी के क्षेत्र में जॉब की असीमित डिमांड के बारे में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें निशांत धीमान हमीरपुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जो कि सेनेटेक इंडिया प्रा ई वे ट लिमिटेड नोएडा की एक एम एन सी कोरियन कंपनी है, में सेफटी मैनेजर के पद पर काम कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों को बताया की आजकल सेफ्टी के क्षेत्र में जॉब की काफी डिमांड है। और इसमें आगे ग्रोथ की भी काफी संभाबना हैं क्योकि इसमें जॉब के साथ साथ छात्र आगे की पड़ाई भी कर सकते हैं।
निशांत ने बताया की सेफ्टी के क्षेत्र में सालाना सैलरी 3 लाख से लेकर 10-12 लाख तक जाती है और बड़ी बड़ी एम एन सी कंपनी में इसकी बहुत डिमांड रहती है। उन्होंने बताया की ये जॉब एच आर डिपार्टमेंट से संबंधित होती है जिसका मुख्य कार्य वर्क प्लेस के ऊपर काम करने वाले वर्कर्स को सेफ और हेल्थी एनवायरमेंट उपलब्ध करवाना होता है। ये भी दायित्व रहता है की फैक्टरी से निकलने वाला वेस्ट मटीरियल कही पर्यावरण को नुक्सान न पहुचाये। आगे उन्होंने बताया की फैक्टरी एक्ट 1968 के अनुसार हर कंपनी में सेफटी ऑफिसर के पद होना जरूरी है।
इसी मौके पर एनआईएफएस हमीरपुर ब्रांच की सेंटर हेड सोनिया कांडा ने निशांत धीमान का इस सेमिनार में आने के लिए धन्यवाद किया।
