February 23, 2026

दो अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा : डा. सुभिता ढाका

अपने-अपने क्षेत्र में सफाई रखना हर जिलावासी की नैतिक जिम्मेवारी
झज्जर,
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सीईओ सुुभिता ढाका ने बताया कि डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्वच्छता पखवाडा के तहत सफाई अभियान निरंतर जारी है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए भारत का प्रत्येक नागरिक स्वच्छता अभियान का हिस्सा बन रहा है ।
सीईओ सुुभिता ढाका ने बताया कि सभी जिले की ग्राम पंचायत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम मैं बढ़ चढक़र भाग ले रही है। झज्जर जिला का प्रत्येक ग्रामवासी नागरिक इस अभियान से जुड़ा हुआ है। खंड समन्वयक झज्जर संगीता दलाल द्वारा गुड्डा , खेड़ी खुम्मार, खातीवास व बीरधाना सहित जिला के अन्य स्थानों पर अभियान के तहत ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता के तहत आमजन को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बारे में लोगों को जागरूक किया गया तथा सूखे और गीले कचरे की घरेलू स्तर पर अलग-अलग करने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को अपने घरों में दो डस्टबिन रखने के बारे में समझाया। हरे रंग के डस्टबिन में गीला कचरा व नीले रंग के डिब्बे में सूखा कचरा डालने के लिए जागरूक किया। इसी के साथ-साथ सडक़ और बस स्टैंड की भी साफ सफाई करवाई गई। इस अवसर पर ग्राम सचिव तेजपाल संदीप अंशु वह ग्रामीणों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *