February 23, 2026

सुखसाल के किसानों को किसान कल्याण योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया

संदीप गिल, नंगल, पंजाब सरकार की ओर से किसानों को खेतों में पराली और कचरा न जलाने के लिए जागरूक करने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। कृषि विभाग गांवों में किसान जागरूकता शिविर लगाकर तकनीकी विशेषज्ञों के माध्यम से किसानों को प्रेरित कर रहा है। कृषि विशेषज्ञ द्वारा पर्यावरण में बढ़ रहे प्रदूषण, पेयजल की बिगड़ती स्थिति तथा फसल अवशेष एवं पराली जलाने से मिट्टी की बिगड़ती सेहत के बारे में भी किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। पंजाब सरकार की ओर से किसानों को खेतों में पराली और कचरा न जलाने के लिए जागरूक करने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए कृषि विशेषज्ञ ने बताया कि आज सुखसाल में जागरूकता शिविर का आयोजन कर किसानों को फसल अवशेष नहीं जलाने की जानकारी दी गयी है। कृषि विशेषज्ञ ने कहा कि पहले से ही किसानों ने फसल अवशेष और पराली जलाना काफी हद तक बंद कर दिया है। किसान वैकल्पिक फसल चक्र अपनाकर मक्का एवं तेलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ा रहे हैं। उन्होंने इन शिविरों में किसानों को आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी जनरेशन और स्वच्छता ही सेवा है जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी। कृषि विभाग एवं किसान कल्याण को जागरूकता शिविरों के माध्यम से किसानों तक जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर सरपंच दलजीत कौर, सुरेस कुमार, हैप्पी सिंह, गुरबख्श सिंह, विपन शर्मा, सुच्चा सिंह, मंगल सिंह, अजय कुमार, रविंदर कुमार, राकेश कुमार, वनीत कुमार, रमेश आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *