मुख्यमंत्री के गृह जिले हमीरपुर में बीजेपी ने कांग्रेस पर किए हमले
भाजपा जिलाध्यक्ष देश राज शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की
मोहित कांडा, हमीरपुर, भारतीय जनता पार्टी हमीरपुर जिलाध्यक्ष देश राज शर्मा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 25 सितंबर को शिमला में बीजेपी विधानसभा में सरकार का विरोध करेगी। हर जिले से बीजेपी कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आज सभी मंडलों के साथ विधानसभा घेराव को लेकर मीटिंग बुलाई गई। उन्होंने कहा कि सरकार को बने नौ महीने हो गए और कुछ कार्य नही हुआ। झूठ बोल कर सता में आई कांग्रेस ने महिलाओं के लिए कुछ नही किया। उन्होंने कहा कांग्रेस पिछले तीस सालों से केंद्र में बोलती थी कि हम महिलाओं को आरक्षण देंगे,लेकिन उन्होंने कुछ नही किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिला आरक्षण बिल राज्यसभा और लोकसभा में पास किया और महिलाओं को तोहफा दिया। इससे पहले उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने महिलाओं को 33% आरक्षण दिया था। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हम मानते हैं कि इस बार आई आपदा से हिमाचल प्रदेश को बहुत नुकसान हुआ लेकिन बहुत से प्रभावित परिवारों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला। इस के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार के नकारापन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रियों ने प्रदेश का दौरा किया और केंद्र से लगभग 1000 करोड़ की मदद इस समय तक तक मिली है। नितिन गडकरी ने एनएच और सड़कों को ठीक करने के लिए राहत राशि जारी की है। उन्होंने कहां की एक तरफ हिमाचल में आपदा आई है और प्रदेश सरकार ने सीमेंट के रेट में 10 रुपए की वृद्धि कर प्रदेश वासियों को तोहफा दिया है।
