स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023- 24 में ग्राम पंचायत मुच्छाली को मिला प्रथम स्थान
अजय कुमार,बंगाणा, उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत मुच्छाली को ग्रामीण विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के माध्यम से शुक्रवार को उना में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त राघव शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने 2000 से 5000 तक की जनसंख्या वाली पंचायत को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के विभिन्न मापदंडों और स्वच्छता संबंधी कार्यों के आधार पर खंड स्तर पर प्रथम आने पर मुच्छाली पंचायत को उपायुक्त महोदय ने प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस पर स्थानीय प्रधान विजय शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि पर अपने सभी पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों को सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस मौके पर स्थानीय उप प्रधान अजय शर्मा सचिव देवराज शर्मा मौजूद रहे।
