February 15, 2026

ग्राम पंचायत ब्रह्मपुर में वित्तीय व डिजिटल बैंकिंग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा गोंदपुर बनेहड़ा व नाबार्ड के सौजन्य से ग्राम पंचायत ब्रह्मपुर में वित्तीय व डिजिटल बैंकिंग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक रेनू जसवाल ने उपभोक्ताओं को एटीएम, यूपीआई व नेट बैंकिंग के उपयोग और सावधानियां के बारे में बताया। इस दौरान ग्रामीणों को किसान कार्ड, हाउस लोन व लाकर सहित बैंक की अन्य सुविधाओं के बारे में बताया गया व सरकार की वर्तमान योजनाएं जैसे पीएमएसबीवाई पीएमजेजेबीवाई व एबीवाई के बारे में भी ग्रामीणों को अवगत करवाया गया। इस मौके पर पंचायत प्रधान लकी, हरिकृष्ण जय मां भद्रकाली समूह के सदस्य व अन्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *