महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास
पक्ष में 454 तो विरोध में सिर्फ दो वोट पड़े
सुधीर शर्मा, लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास हो गया है। पर्ची से हुई वोटिंग में बिल के समर्थन में 454 और विरोध में दो वोट डाले गए। यह बिल वीरवार को राज्यसभा में पेश किया जाएगा और वहां से पास होने के उपरांत स्वीकृति के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद ही यह कानून का रूप ले सकेगा। बिल के पास होने से पहले सत्ता और विपक्षी दलों में कई मुद्दों पर तीखी नोंकझोंक भी हुई। चर्चा में राहुल गांधी ने कहा की ओबीसी आरक्षण के बिना यह बिल अधूरा है। इसके जवाब में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आरक्षण सामान्य, एससी और एसटी में समान रूप से लागू होगा। अमित शाह ने कहा कि चुनाव के बाद तुरंत ही जनगणना और डिलिमिटेशन होगा और महिलाओं की भागीदारी जल्द ही सदन में बढ़ेगी।
