February 15, 2026

दौलतपुर चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मनाया जन्मोत्सव

दौलतपुर चौक, संजीव डोगरा,
भाजपा मंडल गगरेट द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मण्डल अध्यक्ष राजीव राजू की अगुवाई में दौलतपुर चौक के पीवीआर होटल में मनाया गया। इस मौके पर भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई विश्वकर्मा योजना के तहत आए हुए विश्वकर्मा कार्यकर्ता लकड़ी, लोहा और मिट्टी के कारीगरों को सम्मानित किया गया और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की गई। पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान सम्मान पूरे विश्व मे बढ़ाया है। जिला पार्षद सुशील कालिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 के बाद वर्ल्ड लीडर बनकर सामने आए हैं और उन्होंने साबित कर दिया है कि भारतवर्ष पूरे विश्व को नेतृत्व प्रदान कर सकता है। उधर मंडलाध्यक्ष राजीव राजू ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कसीदे पढ़े। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, सुदेश ठाकुर, अजय ठाकुर, केवल राणा, प्रधान विजय सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *