February 15, 2026

लड़कियों की 49 वीं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन

अजय कुमार, ऊना, ऊना जिला स्कूली क्रीड़ा संघ की अंदर 19 लड़कियों की 49 वीं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन बीडीसी चेयरमैन जसपाल सिंह ने रावमापा चड्डतगढ़ में किया। प्रधानाचार्य कृष्ण देव शर्मा, स्टाफ सदस्यों व एडीपीओ जगजीत सिंह, कोऑर्डिनेटर विनोद ठाकुर, उप कोऑर्डिनेटर अश्वनी कुमार सहित सभी पीटीई व डीपीई ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। 34 विद्यालयों की 329 छात्राओं द्वारा विभिन्न खेलकूद गतिविधियां जिसमें बैडमिंटन, वॉलीबाल, चैस, कबड्डी, खो-खो आदि की प्रतियोगिताएं इस दौरान करवाई जाएगी। इस अवसर पर एनएसएस इकाई चड्डतगढ़ के वालंटियर ने प्रभारी नीरज कुमार व बनिता शर्मा संग 5000 रुपयों की सहयोग राशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए बीडीसी चेयरमैन को सौंपा। बच्चों के इस प्रयास की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्षा ममता शर्मा, युकां अध्यक्ष गुरजीत सिंह मान, सतपाल रायजादा के निजी सहायक मुकेश चौधरी, प्रदेश फिशरीज के सदस्य सुनील ऐरी, मनदीप राठौर, जंग बहादुर, शिव सहोड़, कश्मीरी सिंह, सुदर्शन भारद्वाज, अशोक चौधरी, हरि दत शर्मा, दौलत सिंह, राम कुमार, निर्मल थिंद, सतपाल, बलविंदर बैंस डीपी, डॉ मुनीश राणा, डॉ वीरेंद्र धीमान , डीपी रामपाल बाली, करमचंद, संदीप नेगी,भीष्म सिंह, बडेहर से प्रधानाचार्य रामजीदास मौदगिल व प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *