गोंदपुर बनेहडा स्कूल पांच छात्रों ने मेडल जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया
दौलतपुर चौक 16 सितम्बर (संजीव डोगरा): अंडर- 14 खेलकूद प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनेहडा के कुश्ती पहलवानों ने पांच मेडल जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया। आर्यन ने गोल्ड ,आयुष ने सिल्वर, अनिरुद्ध , अमनदीप शारदा और गौरव ने कांस्य पदक हासिल करके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनेहडा के नाम को रोशन किया। प्रधानाचार्य विनोद वनियाल ने स्कूल पहुंचने पर इन बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनका स्वागत किया। उन्होंने कोच राजीव कुमार डीपीई को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों ने पहली बार कुश्ती में हिस्सा लिया और 5 मेडल हासिल करके अपने स्कूल और अपने कोच राजीव कुमार डीपी का नाम रोशन किया। बैडमिंटन खेल में दो खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ और जिला स्तरीय प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनेहडा में होगी । युवराज और आयुष जैसवाल का चयन बैडमिंटन खेल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।
