राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लंबलू में हुआ विदाई समारोह
अनिता कुमारी, हमीरपुर
आज 16-09-23 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लम्बलू में 2023 के उतीर्ण छात्रों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत प्रधानाचार्य प्यार चंद अत्री शामिल हुए। संस्थान के 100 उतीर्ण छात्रों ने इस समारोह में भाग ले कर अपने प्रमाण पत्र प्राप्त किये। इस अवसर पर विद्युतकार व्यवसाय के छात्र विशाल शर्मा को सर्वश्रेष्ठ छात्र के नाते 5100 रुपए का नकद इनाम भी दिया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य अनिल पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर हिम टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा उतीर्ण छात्रों का साक्षात्कार भी लिया गया जिसमें कंपनी द्वारा 22 छात्रों को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए चुना गया। अपने संबोधन में मुख्य मेहमान प्यार चंद अत्री ने सबसे पहले उन छात्रों को बधाई दी जिनका डिप्लोमा समाप्त हो चुका है, व अब अपनी आगे की जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने छात्रों को आगे आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया और जिंदगी में सफलता प्राप्त करने के लिए मार्ग दर्शन किया।
इस मौके पर सुदेश चंदेल, नीरज कुमार और परवीन कुमार भी उपस्थित रहे।
