February 15, 2026

दौलतपुर कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

ज्योतिका मिस और अभय बने मिस्टर फ्रेशर

दौलतपुर चौक 16 सितम्बर( संजीव डोगरा )
राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में बीसीए विभाग के सभागार में बीसीए के छात्र-छात्राओं के लिए सीनियर्स छात्र छात्राओं द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर युद्धवीर सिंह पटियाल व विभागाध्यक्ष डॉक्टर सतेंद्र शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य डॉक्टर युद्धवीर सिंह पटियाल ने बताया कि किसी भी कॉलेज की सफलता उसके छात्र छात्राओं की सफलता पर निर्भर करता है। सफलता के मायने सबके लिए अलग-अलग होते हैं। इस प्रोफेशनल कोर्स को पूर्ण करने के बाद विद्यार्थी अपने अंदर यह आत्मविश्वास महसूस करें कि वह समाज मे अपनी पहचान बना सकता है तो हम अपने उद्देश्य को सफल मानते हैं। उनके अनुसार अनुशासन सफलता का पहला व सबसे महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। बीसीए की फ्रेशर पार्टी में मिस्टर पर्सनेलिटी मिस्टर सुशांत ओर मिस पर्सनेलिटी मिस कशिश के नाम रहा। इस मौके पर डॉ लीना शर्मा, डॉ सतिंदर शर्मा, डॉ शिवानी, प्रो राज कुमार, प्रो हितेश रत्न, प्रो विशाल कँवर, प्रो पूनम, प्रो शैलजा सहित कॉलेज स्टाफ, व विद्यार्थी वर्ग उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *